फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children's health checked by walking for two hours

Chamba News: दो घंटे की पैदल चलकर जांचा बच्चों का स्वास्थ्य

Sun, 21 May 2023 10:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Children's health checked by walking for two hours
चंबा। दो घंटे की पैदल खड़ी चढ़ाई चढ़कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक पाठशाला अबोहर के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सात बच्चों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। क्योंकि जांच के दौरान ये बच्चे दांत और त्वचा की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित पाए गए। इसके चलते इन बच्चों को स्वास्थ्य टीम ने येलाे रेफर कार्ड जारी करके चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों के अभिभावकों को समझाया कि उनके बच्चों की बीमारी का सारा इलाज में मुफ्त में किया जाएगा। उन्हें बच्चों की बीमारी के इलाज को लेकर पैसे खर्च करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की बीमारी का इलाज किया जाएगा। इसके लिए बच्चों को टांडा, शिमला या पीजीआई भी जाना पड़े तो वहां पर भी उनका इलाज येलो कार्ड पर मुफ्त होगा। क्योंकि सरकार की तरफ से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बीमार बच्चों की पहचान करके उन्हें स्वस्थ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता और डॉ. ज्योति पूरी ने बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा। खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉक्टर नवदीप राठौर ने बताया कि खंड में तैनात स्वास्थ्य टीमें रोजाना स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के मुफ्त हृदय के ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed