फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children's health checked at Lamseri Anganwadi center

Chamba News: लमसेरी आंगनबाड़ी केंद्र में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य

Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children's health checked at Lamseri Anganwadi center
चंबा के लमसेरी आंगनवाड़ी केंद्र में नौनिहालों की स्वास्थ्य जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवा
चंबा। लमसेेरी आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले सभी बच्चे पूर्ण रूप से स्वस्थ पाए गए हैं। शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान बच्चों में सिर से लेकर पैर तक पाई जाने वाली विभिन्न बीमारियों की जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान कोई भी बच्चा किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं मिला।
विज्ञापन




स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. ज्योति पुरी, फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार और एएनएम अनुराधा शामिल रहे। उन्होंने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जरूरी परामर्श भी दिए। खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ. नवदीप राठौर ने बताया कि आरबीएसके के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसमें जो बच्चे बीमार पाए जा रहे हैं, उनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके लिए गंभीर बच्चों को रेफर करने के साथ येलो कार्ड भी दिया जा रहा है। इस कार्ड के जरिय अभिभावक बच्चे की पूरी बीमारी का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed