{"_id":"66ae65e72704ad771902f106","slug":"children-from-child-care-institutions-visited-minjar-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1002-130341-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाल देख-रेख संस्थानों के बच्चों ने किया मिंजर मेले का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाल देख-रेख संस्थानों के बच्चों ने किया मिंजर मेले का भ्रमण
Sat, 03 Aug 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त के आदेशानुसार बाल संस्थान मैहला और साहो के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला का भ्रमण करवाया गया। यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी अजय पंवार ने दी।
उन्होंने बताया कि बच्चाें को मेले में लगी अनेक प्रकार की प्रदर्शनियों के अलावा मनोरंजन से जुड़ीं अन्य गतिविधियों को भी दिखाया गया। अजय ने बताया कि इसके बाद चिल्ली और चंबा के बाल संस्थानों के बच्चों को भी मिंजर मेले में घुमाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन में बच्चों के शामिल होने से उनका मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी होता है। बाल देख-रेख संस्थान मैहला के प्रभारी अशोक मोनाश एवं साहो की प्रभारी रतनी देवी, बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार, परामर्शदाता रुचिका जरियाल और अकाउंटेंट दर्शना देवी भी मौजूद रहे। संवाद
--