फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children falling prey to diseases from contaminated water and food

Chamba News: दूषित पानी और भोजन से बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे

Wed, 21 Jun 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Children falling prey to diseases from contaminated water and food
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मौसम बदलाव के साथ जलजनित रोगों से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिले में छोटे बच्चे दूषित पानी या भोजन करने की वजह से जलजनित रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते रोजाना मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी इस तरह की बीमारी से ग्रसित बच्चों से भर रही है। पीलिया, दस्त और वायरल कफ की चपेट में आने वाले बच्चों की संख्या ओपीडी में काफी बढ़ चुकी है। इनमें कई बच्चों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी कर रहे हैं। यदि रोजाना ओपीडी में 100 बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं तो इसमें 50 बच्चे जल जनित रोगोें से ग्रसित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों को जल जनित रोगों से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है इसलिए विशेषज्ञ अभिभावकों को यही सलाह दे रहे हैं कि अपने छोटे बच्चों को जहां तक हो सके उबला हुआ पानी ही पीने के लिए दें। ऐसा करके वे अपने बच्चे को बीमार होने से बचा सकते हैं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि बच्चों को दूषित पानी या दूषित भोजन न दें। ऐसा करने से बच्चा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। समय पर जल जनित रोगों का उपचार न किया जाए तो ये रोग जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के बाल रोग वार्ड में जलजनित रोगों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इन बच्चों के इलाज के लिए प्रबंधन की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टाफ को बच्चों की देखभाल करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईशा ने बताया कि इन दिनों मेडिकल कॉलेज में जलजनित रोगों से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों को इस मौसम में दूषित पानी या भोजन का सेवन करने से बचाना चाहिए। बच्चे को हमेशा पीने के लिए पानी उबाल कर ही दें। बच्चों के उपचार को लेकर अस्पताल में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed