फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children entered the threshold of the school

बच्चों ने विद्यालय की दहलीज पर माथा टेक किया प्रवेश

Wed, 10 Nov 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Children entered the threshold of the school
बीपीएस स्कूल चंबा में बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: बुधवार। समय: 9 बजे। स्थान: राजकीय प्राथमिक पाठशाला कियाणी। गांव के छह विद्यार्थी विद्यालय की दहलीज पर पहुंचकर माथा टेकने के बाद अंदर प्रवेश करते हैं। तीसरी से लेकर जमा दो कक्षा तक स्कूल खुलने से स्कूल परिसर में खूब चहल-पहल है।
विज्ञापन

शिक्षक हाथ में थर्मल स्कैनर लेकर विद्यालय परिसर में खड़ी हैं। विद्यार्थी क्रमवार अध्यापकों को नमस्ते करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को कमरे के द्वार पर रखे सैनिटाइजर से हाथ साफ करके अपनी कक्षाओं में प्रवेश करने की हिदायत दी जा रही है। इसी क्रम में धीरे-धीरे स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। लंबे समय बाद अपने बेंच पर बैठ विद्यार्थी फूले नहीं समा रहे हैं। समय सुबह के साढ़े नौ बजे। कार्यकारी मुख्य अध्यापिका कक्षाओं में पहुंच कर विद्यार्थियों को वैश्विक महामारी से बचाव और सुरक्षा के लिए दर्शाए नियमों का पालन करने की हिदायत दे रही हैं। कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार एक बेंच छोड़ कर बैठने और एक बेंच पर एक विद्यार्थी के ही बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के 1200 राजकीय प्राथमिक और 240 मिडल स्कूल बुधवार से खुल गए। शहर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भनौता, उदयपुर, साहो, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा, सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी स्कूल समेत सभी स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी प्रकार की तैयारियां मुकम्मल पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
स्कूलों में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश शर्मा की अगुवाई में विभागीय टीम ने प्राथमिक पाठशाला हरदासपुरा, प्राथमिक-मिडल स्कूल लोअर जुलाहकड़ी, कसाकड़ा, सिद्धपुरा और घोल्टी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान कोविड नियमों के तहत व्यवस्थाएं सही पाई गईं। स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों को प्रवेश मिला। मास्क बिना पहुंचे बच्चों को मास्क दिए गए। सैनिटाइजर से उनके हाथ साफ करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed