{"_id":"66bce02786825e739703584a","slug":"children-are-fat-and-thin-sisters-are-liking-rudraksh-rakhi-chamba-news-c-88-1-ssml1004-131016-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चों को मोटू-पतलू, बहनों को भा रही रुद्राक्ष की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चों को मोटू-पतलू, बहनों को भा रही रुद्राक्ष की राखी
Wed, 14 Aug 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Aug 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रक्षा बंधन को लेकर भाई के लिए राखी खरीदती बहनें।संवाद
चंबा। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार आते ही बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गए हैं। चंबा शहर में विभिन्न डिजाइनों की राखियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत दस से 80 रुपये तक है।
बहनों को वीरा और छोटे बच्चों को मोटू-पतलू और छोटा भीम वाली राखी खूब पसंद आ रही है। ये राखियां 30 से 50 रुपये में बिक रही हैं। रुद्राक्ष की राखी भी बहनों को खूब पसंद आ रही है।
शहर की दुकानों में सोमवार को खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज इलाकों से बहनें भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए पहुंचीं। 19 अगस्त को राखी का पर्व है। उधर, दुकानदारों का कहना है कि रक्षा बंधन के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार में कार्टून और खिलौने वाली राखियां बच्चों को खूब लुभा रही हैं। रंग-बिरंगी राखियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं। मोतियों से सजी राखी भी उनके पास उपलब्ध है। उनके पास विभिन्न डिजाइन की राखियां हैं। महिलाओं के लिए ब्रेसलेट, वीरा, राधा-कृष्ण, घुंघरु, मोती वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मीना कुमारी, सेजल शर्मा, किरण कुमारी, निशा कुमारी और गीता ने कहा कि रक्षाबंधन त्योहार नजदीक आ रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हिमाचल से बाहर और दूसरे जिलों में रहने वाले भाइयों को राखियां भेज रही हैं। उन्हें मोती, वीरा और श्रीराम वाली राखी खूब पसंद आ रही है। बच्चे खिलौने वाली राखी को पसंद कर रहे हैं। शहर की दुकानों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
--