{"_id":"6050b1cf8ebc3edb54646a72","slug":"child-died-after-swalowing-toy-with-sweet-chamba-news-sml36441054","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु की खिलौना निगलने से टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु की खिलौना निगलने से टांडा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की स्थानीय पंचायत में एक दस माह के शिशु की खिलौना निगलने के कारण टांडा में मौत हो गई। मृतक शिशु की पहचान अक्षित पुत्र अमित कुमार गांव गुसाल डाकघर होली जिला चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह शिशु ने एक पैकेट से खाने के लिए मिठाई निकाली। इसमें एक छोटा खिलौना भी निकला। बहरहाल, शिशु ने मिठाई के साथ-साथ खिलौना भी निगल लिया, जो बच्चे के गले में अटक गया। परिजनों ने शिशु को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गले से खिलौने को निकाल दिया लेकिन इस खिलौने की वजह से शिशु के गले में घाव हो गए। इसके बाद चिकित्सकों ने शिशु को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया, जहां सोमवार देर रात शिशु की मौत हो गई।
गौरतलब है कि नामी कंपनियां बच्चों को रिझाने और अपने उत्पाद की मांग को बढ़ाने के लिए पैक खाद्य पदार्थों में छोटे-छोटे खिलौने डाल रही हैं। बहरहाल, छोटे बच्चे इसे खाद्य पदार्थ समझ लेते हैं, जिससे इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। ग्राम पंचायत होली के उप प्रधान मोला राम ने बताया कि शिशु की खाद्य पदार्थ में निकलने वाले खिलौने को निगलने से मौत हुई है।