फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Parliamentary Secretary Ashish Butel will be on a three-day stay in District Chamba.

Chamba News: जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

Wed, 14 Aug 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Chief Parliamentary Secretary Ashish Butel will be on a three-day stay in District Chamba.
आशीष बुटेल।संवादमुख्य संसदीय सचिव वाली खबर के साथ
चंबा। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल 15 अगस्त को जिला चबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्य संसदीय सचिव 15 अगस्त को सांय चंबा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उनका रात्रि ठहराव वन विश्राम गृह चंबा में रहेगा। आशीष बुटेल 16 अगस्त को शिक्षा मंत्री के साथ प्रवास पर रहेंगे। वह 17 अगस्त को चंबा से पालमपुर रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन

--
निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश
चंबा। विकास खंड अधिकारी मैहला के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें बैंक शाखाओं, विभिन्न विभागों पशुपालन विभाग, विकास खंड कार्यालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग समेत इंश्योरेंस अधिकारियों के साथ विभिन्न मदों को लेकर चर्चा की गई। लीड बैंक के अधिकारी डीसी चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न लक्ष्यों को समयावधि में पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। इसके अलावा फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को लाभान्वित करने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
श्मशानघाट के निर्माण के लिए मांगी राशि
चंबा। अखिल भारतीय पारा चिनार बिरादरी चंबा के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मिला। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि बिरादरी के लिए श्मशान घाट का निर्माण किया जाए। पदाधिकारियों में गुरुचरण सिंह, जगजीत चावला, जसबीर नारंग ने बताया कि वर्ष 2023 में भारी बारिश के कारण रावी नदी में बनाया गया श्मशानघाट बह गया है। इसके चलते बिरादरी से संबंधित किसी की भी मृत्यु होने पर परेशानियां पेश आ रही है। उन्होंने सांसद से मांग की है कि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाए। संवाद

--
पुरानी पेंशन बहाल करने पर सदस्यों ने जताया शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार

शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन खंड बनीखेत का प्रतिनिधिमंडल खंड अध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से बनीखेत में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत बोर्ड एवं जिला परिषद कैडर के कर्मचारी साथियों की भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शिक्षा मंत्री के माध्यम से ज्ञापन भेजा। खंड महासचिव सोभनाथ यादव एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed