फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister Sukhu will come to Bhatiat tomorrow, 180 police personnel will be deployed for security.

Chamba News: कल भटियात आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 180 पुलिस जवान

Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Sukhu will come to Bhatiat tomorrow, 180 police personnel will be deployed for security.
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम शनिवार को चुवाड़ी में होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री का चॉपर चुवाड़ी हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से आगे रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। कार्यक्रम के बाद यहीं से वापस रवाना होंगे।
सीएम सुक्खू की सुरक्षा के लिए कांगड़ा जिले से विशेष तौर पर क्यूआर टीम सहित 180 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी कड़ी नजर रखी जाएगी। सीएम की सभा शुरू होने से पहले डाग स्क्वायड टीम, बम निरोधक दस्ता मंच और आस-पास के इलाके का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन

सीएम दौरे को लेकर प्रशासन ने टैफिक प्लान तैयार किया है। इसके तहत 9 जनवरी की शाम से चुवाड़ी स्थित सुदली चौक से शनिदेव मंदिर तक पार्क होने वाले वाहनों को हटवा कर इसे नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। शनिवार सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक चुवाड़ी के सुदली चौक से शनि देव महाराज मंदिर तक नो पार्किंग जोन रखा गया है। सरकारी वाहनों की पार्किंग राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी और बस अड्डे पर होगी। शेष सभी वाहन सुदली चौक, त्रिमथ, होबार मार्ग, जोत मार्ग पर पार्क होंगे। बस अड्डे तक केवल बसों की आवाजाही होगी। ये बसें सवारियां उतारकर सुदली पर खड़ी की जाएंगी। कोई भी वाहन शनिदेव मंदिर से हनुमान चौक तक रास्ते में पार्क नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के चुवाड़ी आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस बल समेत आवाजाही की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाएगा। शनिवार सुबह सात से सायं पांच बजे तक चुवाड़ी के सुदली चौक से शनिदेव मंदिर तक नो-पार्किंग जोन रहेगा।


--
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के भटियात दौरे को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि 180 पुलिस जवानों समेत डाग स्क्वाड टीम, स्नाइप शूटर, बम निरोधक दस्ता समेत ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed