फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cheating every time in the name of health center in Khajjiar

खज्जियार में स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर हर बार धोखा

Sat, 15 Oct 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating every time in the name of health center in Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार की स्थानीय पंचायत के लोगों का आरोप है कि उन्हें हर बार चुनाव में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के नाम पर धोखा दिया जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद खज्जियार के ग्रामीणों के स्वास्थ्य का ख्याल किसी रीजनीतिक दल को नहीं आया। चुनावी समय में नेता घोषणा तो करते हैं लेकिन भाजपा हो या कांग्रेस, आज दिन तक किसी भी पार्टी के नेता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा नहीं दी। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

खज्जियार क्षेत्र की करीब छह पंचायतों का केंद्रबिंदु है। ऐसे में अगर यहां सरकार स्वास्थ्य केंद्र की सौगात देती है तो ग्राम पंचायत कोहलड़ी समेत सिंगी, औड़ा, साच, खज्जियार और बख्तपुर की करीब 20,000 की आबादी लाभान्वित होगी लेकिन नेताओं ने इन पंचायतों के लोगों को अब तक वोट बैंक के तौर पर ही इस्तेमाल किया है। वर्तमान में इन पंचायतों के ग्रामीणों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल डलहौजी का रुख करना पड़ रहा है जो यहां से क्रमश: 24 और 25 किलोमीटर दूर हैं।
विज्ञापन

खज्जियार में स्वास्थ्य केंद्र की मांग पिछले कई सालों से की जा रही है लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिलते रहे। -अनिल कुमार,
खज्जियार छह पंचायतों का केंद्रबिंदु है। यहां स्वास्थ्य केंद्र खुलने से इलाके के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिलना था। -पवन कुमार
प्रदेश सरकार विकास के दावे करती है लेकिन ग्राम पंचायत खज्जियार में अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं खुल पाया है। -सुरजीत कुमार,
स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। उन्हें यहां से दूर चंबा और डलहौजी जाना पड़ रहा है। -अमित कुमार
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही खज्जियार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक पवन नैयर का कहना है कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में खज्जियार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed