{"_id":"68b4834f95a590b47c026231","slug":"chatoga-school-collapsed-due-to-landslide-childrens-education-in-danger-chamba-news-c-88-1-ssml1004-159746-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चाटोगा स्कूल में भूस्खलन में जमींदोज, बच्चों की पढ़ाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चाटोगा स्कूल में भूस्खलन में जमींदोज, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
Sun, 31 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के चार कमरे, रसोई और टॉयलेट मलबे में समाए
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की लेसुई पंचायत के चाटोगा गांव में 27 अगस्त को भारी बारिश के बाद भूस्खलन से राजकीय माध्यमिक पाठशाला चाटोगा का भवन मलबे में समा गयाहै। गनीमत यह रही कि हादसे के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे जानमाल की बड़ी हानि टल गई। स्कूल में 23 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। अब चटोगा का गांव में दो किराये के कमरों में अस्थायी तौर पर कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
स्कूल के मुख्याध्यापक खेमा राज ने बताया कि हादसा बुधवार को दिन में करीब 11:00 बजे हुआ। तेज बारिश हो रही थी और अचानक जमीन धंसने लगी। उन्हें बस इतना समय मिला कि कुछ दस्तावेज और जरूरी सामान निकाल सकें। पूरा स्कूल अब खत्म हो चुका है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मंजू गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। पंचायत स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और शिक्षा विभाग को तत्काल कदम उठाने होंगे। स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से कुछ कागजात बाहर निकालने में सफलता मिली है। मगर स्कूल पूरी तरह से खत्म हो गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रशासन से आग्रह है कि स्थायी भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।