{"_id":"66253d5d27b0d43c33079e12","slug":"charging-stations-installed-in-four-corporation-hotels-in-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123069-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में चार निगम के होटलों में लगाए चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में चार निगम के होटलों में लगाए चार्जिंग स्टेशन
Sun, 21 Apr 2024 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा ईरावती होटल पर लगा चार्जिंग पॉईंट।संवाद
चंबा। ई-व्हीकल लेकर चंबा की वादियों में घूमने वाले पर्यटकों को चार्जिंग स्टेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पर्यटन निगम की ओर से चंबा के चार होटलों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं।
ऐसे में पर्यटकों को यह सुविधा मिलना शुरू हो गई। हालांकि, दो माह तक कारपाेरेशन की ओर से चार्जिंग का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि इसके बाद निगम चार्जिंग के शुल्क तय कर सकता है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में निगम के तहत चार होटल हैं। इनमें चार होटलों के बाहर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिया है, जबकि तीन होटलों में पार्किंग की पर्याप्त जगह न होने के चलते यह सुविधा नहीं मिल पाई है। हालांकि, निगम इसके लिए प्रयासरत है। गौरतलब है कि जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां प्रशासन प्रयास कर रहा है। वहीं, निगम की ओर से भी पहल की जा रही है। वर्तमान देश के विभिन्न राज्यों सहित प्रदेश भर में ई-वाहनों की डिमांड बढ़ रही है। सरकार भी इस ओर काफी ध्यान दे रही है। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा के लिए निगम ने पहले करते हुए चार होटलों के बाहर चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर दिए हैं। निगम की ओर से इरावती चंबा, मणिमहेश होटल डलहौजी, भरमौर सहित खज्जियार के होटल में स्टेशन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
उधर, पर्यटन निगम के असिस्टेंट जनरल मैनेजर वरुण कुमार ने बताया कि निगम के तहत आते चार होटलों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। कहा कि यह सामान्य चार्जिंग स्टेशन हैं, जहां दो माह तक निशुल्क चार्जिंग की सुविधा पर्यटकों को मिलेगी।
--