{"_id":"5f70c0328ebc3e9bbd5f4d21","slug":"charad-chitta-recovered-in-chamba-chamba-news-sml34649691","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर स्थित शिव मंदिर के समीप पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की चरस व चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर स्थित शिव मंदिर के समीप पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की चरस व चिट्टा
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते नर सिंह मंदिर के समीप पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस और चिट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 60.73 ग्राम चरस और 0.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार एएसआई बिक्रम सिंह की अगुवाई में टीम नर सिंह मंदिर के समीप पैट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान आरोपी नीतू निवासी भनानी डाकघर बाट तहसील और जिला चंबा आया और पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने एक बैग फेंक दिया। साथ ही मौके से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने नीतू को पकड़ा और उससे पूछताछ शुरू की।
पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो चरस और चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ इसी मामले की जांच में नरेश कुमार निवासी बरांडा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के कब्जे से पुलिस ने 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।