फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chanju-Baghaigarh road closed for 10 days, apples kept in boxes got spoiled

Chamba News: चांजू-बघईगढ़ सड़क 10 दिन से बंद, पेटियों में बंद सेब खराब

Mon, 01 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chanju-Baghaigarh road closed for 10 days, apples kept in boxes got spoiled
चंबा। चांजू–बघईगढ़ सड़क मार्ग पिछले पूरे 10 दिन से बंद पड़ा हुआ है। सड़क बंद रहने के कारण बागवानों की लाखों रुपये की सेब की खेप बाजार तक नहीं पहुंच पाई और पेटियों में बंद सेब सड़कर खराब हो गया। यह स्थिति न केवल बागवानों के लिए आर्थिक संकट खड़ा कर रही है, बल्कि उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर चुकी है। बागवानों का कहना है कि सेब की तुड़ाई का यह समय बेहद अहम होता है और हर दिन की देरी से बड़ा नुकसान होता है।
विज्ञापन

बागवान राजू राम, पवन कुमार, भूमेश कुमार, पुन्नू राम और अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद सड़क बहाल करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि जब समय रहते मार्ग बहाल ही नहीं किया गया तो सरकार और विभाग दोनों को इस नुकसान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिन से लोग रोजाना सड़क खुलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। समय पर सड़क न खुलने से न केवल बागवान बल्कि सेब खरीदने वाले आढ़ती और ट्रांसपोर्टर भी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि सड़क को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि जो बचा हुआ सेब है, उसे बाजार तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने मांग की है कि बागवानों को हुए भारी नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति और न बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed