{"_id":"63d4099fe6712c1050575959","slug":"chamba-will-be-removed-from-the-list-of-aspirational-districts-in-five-years-chamba-news-c-19-1-41911-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांच साल में आकांक्षी जिलों की सूची से हटेगा चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांच साल में आकांक्षी जिलों की सूची से हटेगा चंबा
Fri, 27 Jan 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह में बोले विधानसभा अध्यक्ष
जिले में विकास कार्यों को दी जाएगी गति : पठानिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आगामी पांच वर्षों में चंबा जिला आकांक्षी जिलों की सूची से हटा दिया जाएगा। पांच वर्षों में जिले में विकास के कार्यों को गति प्रदान करके इसे विकासात्मक जिलों की सूची में शामिल किया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ऐतिहासिक चौगान में 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपने संबोधन में कही। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का ध्वजारोहण करके शुभारंभ किया। साथ ही पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों की ओर से दी गई मार्चपास्ट की सलामी ली।
उन्होंने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के साथ-साथ देश की आजादी और गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाएगी। जिले में पर्यटन आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों, आकर्षक मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियोंं को पुरस्कृत करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और गैर सरकारी संस्थाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर, उपायुक्त डीसी राणा, एडीएम अमित मेहरा, उप पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम अरुण शर्मा, एसी टू डीसी मनीष चौधरी, आईएएस प्रोबेशनर ईशांत जसवाल, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।