{"_id":"5f3bf8368ebc3e41103b94ae","slug":"chamba-udaypur-challan-illigal-mining-by-froest-chamba-news-sml3420916165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के लिए रावी में बना दिया मार्ग, पचास हजार जुर्माना ठोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के लिए रावी में बना दिया मार्ग, पचास हजार जुर्माना ठोंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला मुख्यालय के समीप रावी नदी तक पहुंचने के लिए अवैध खनन करने वालों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने उदयपुर में दबिश देकर दो दर्जन ट्रैक्टर मालिकों से पचास हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विभागीय टीम ने ट्रैक्टर मालिकों को सख्त आदेश दिए हैं कि अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वन विभाग की ओर से इस तरह का कदम उठाने का मकसद अवैध खननकारियों पर शिकंजा कसना है।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि उदयपुर के समीप कई ट्रैक्टर मालिकों ने मिलकर खनन के लिए सड़क का निर्माण कर दिया है। इसकी सूचना मिलने के बाद वन खंड अधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के दो दर्जन ट्रैक्टर मालिकों को पचास हजार रुपये जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन
इसके साथ ही सख्त हिदायत जारी करते हुए भविष्य में इस तरह का प्रयास न करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि कुछ समय पहले प्रशासन ने रावी की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया था।
प्रशासन की कार्रवाई से कुछ दिन तक माहौल शांत रहा। मगर बाद में ट्रैक्टर मालिकों ने दोबारा मार्ग बना दिया और ट्रैक्टर रावी किनारे पहुंचने लगे। इसको देखते हुए अब वन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। वन खंड अधिकारी मनोज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में सूचना मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। कहा कि पंचास हजार जुर्माना दो दर्जन ट्रैक्टर मालिकों को ठोका गया है। अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।