{"_id":"5f72088c8ebc3e9bc91991d7","slug":"chamba-two-women-died-in-while-grass-cutting-chamba-news-sml3465959167","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते वक्त पचास फुट गहरी खाई में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटते वक्त पचास फुट गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में मवेशियों के लिए घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। इसमें पहला मामला चंबा और दूसरा तीसा के सेईकोठी पंचायत का है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
पहला मामला चंबा के पोस्ट ऑफिस बाट गांव डिगर का है। यहां सोमवार सुबह के समय किशो देवी पत्नी राजकुमार निवासी पहाड़ी पर मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक महिला पांव फिसलने से अनियंत्रित होकर पचास फीट गहरी खाई में जा गिरी।
खाई में गिरते समय महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग यहां इकट्ठा हो गए। महिला को घायल अवस्था में खाई से निकालकर उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर यहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। खाई में गिरने से महिला को गहरी चोटें आई थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जबकि दूसरा मामला चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेईकोठी के औला गांव का है। यहां पर खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान रामी निवासी औला के रूप में हुई है। वह भी सोमवार दोपहर के समय घासनी में घास काट रही थी।
इसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई। गंभीर चोट की वजह से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला लोनिवि में बेलदार के पद पर कार्यरत थी। उसने घासनी में घास काटने के लिए छुट्टी पर थी। सर्दियों के मौसम के लिए जिले के लोग पहले से ही घास काटकर जमा करने का काम शुुरू कर देते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस दौरान घटनास्थल का भी मुआयना किया। इसके साथ चश्मदीदों सहित महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए।
नायब तहसीलदार लतीफ मोहम्मद ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि घास काटते समय गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।