फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba two army person with seven person positive

दो सेना जवान व एक आशा वर्कर सहित आए नए सात कोरोना पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
chamba two army person with seven person positive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में दो सेना जवान और एक आशा वर्कर समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आशा वर्कर को छोड़कर सभी लोगों का यात्रा इतिहास है। मगर आशा वर्कर किस कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है।
इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सेना के जवान लद्दाख से चंबा लौटे थे। इनमें एक जवान पेड क्वारंटीन था, तो दूसरा होम क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा बिहार, जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से लौटे चार व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस के जरिये कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

आशा वर्कर किस प्रकार कोरोना संक्रमित हुईं, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जांच पड़ताल कर रहा है। वहीं सेना के जवान जिस गाड़ी से चंबा पहुंचे थे। उस गाड़ी में और भी जवान मौजूद थे। वह पठानकोट सहित अन्य स्टेशनों में उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना दे दी है। मगर चिंता की बात यह है कि करियां पंचायत में चंडीगढ़ से लौटा युवक होम क्वारंटीन के दौरान भी बाहर घूमता रहा। इसका पता तब चला जब शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
स्वास्थ्य विभाग ने जब युवक से बाहर घूमने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह करियां और मुगला बाजार में घूमने गया था। इसके चलते प्रशासन ने करियां और मुगला बाजार को बंद करवा दिया है।
करियां पंचायत का वार्ड नंबर पांच पूरी तरह से सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग युवक के संपर्क में आए लोगों की डिटेल निकाल रहा है। ताकि उन सभी लोगों के सैंपल लेकर इस बात का पता लगाया जा सके कि कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से अन्य लोग तो संक्रमित नहीं हुए हैं।

इनसेट
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि चंबा में कोरोना के सात नए मामले आए हैं। कुछ लोग होम क्वारंटीन किए गए थे। जबकि कुछ पेड क्वारंटीन पर थे। होम क्वारंटीन लोगों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed