{"_id":"5f202f658ebc3e63da159444","slug":"chamba-two-army-person-with-seven-corona-positive-in-chamba-chamba-news-sml3398445165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में दो सेना के जवान सहित सात की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में दो सेना के जवान सहित सात की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में दो सेना के जवानों सहित सात लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेना के जवानों का यात्रा इतिहास लद्दाख से जुड़ा है। कोरोना संक्रमित आया एक जवान किहार क्षेत्र के बाड़ी गांव का रहने वाला है। जबकि दूसरा समोट ब्लॉक के लाहड़ू गांव का निवासी है।
दोनों जवानों को होम क्वारंटीन किया गया था। जबकि पॉजिटिव आए लोगों का यात्रा इतिहास बंगलूरू, गुरुग्राम और तीन लोगों का मुंबई से जुड़ा है। इन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। समोट ब्लॉक के तीन लोग मुंबई से लौटे हैं। जबकि चुराह निवासी युवक बंगलूरू से है।
इसके अलावा समोट ब्लॉक का व्यक्ति गुरुग्राम से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को कोविड-केयर सेंटरों में 108 एंबुलेंस के जरिये पहुंचाया। जिले में अभी सक्रिय 32 सक्रिय मामले है। जबकि अप्रैल माह से अभी तक चंबा में कोरोना के 103 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
इनमें से 32 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि एक मौत नॉन कोविड रिजन से हुई है। स्वास्थ्य विभाग अब होम क्वारंटीन जवानों के प्राथमिक संपर्क में आने वालों की पड़ताल जुट गया है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने 258 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसमें से सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से चार सैंपलों की जांच ट्रूनॉट मशीन में की गई। जबकि 254 सैंपल सरोल पीसीआर लैब में जांचें गए।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सात नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें दो सेना के जवान भी शामिल हैं। जबकि पांच अन्य लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था।