फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba tissa road bolcked due to landslide

चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप भूस्खलन, थमी आवाजाही

Sun, 15 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
chamba tissa road bolcked due to landslide
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इस वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से सुबह के समय चलने वाली आधा दर्जन बसें भी मार्ग में फंस गई।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। चार घंटों के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाल करने में कामयाब हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यात्री लोकेश कुमार, सतपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, रोशन लाल, सुनील कुमार, पवन कुमार, जीवन सिंह, निट्टू सिंह, काकू राम, विनोद कुमार, किशोर कुमार और कुलदीप का कहना है कि मार्ग बंद रहने के कारण वे अपने गंतव्यों में देरी से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर अकसर भूस्खलन होता रहता है। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय ठाकुर का कहना है कि मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मशीनरी के माध्यम से मार्ग 12 बजे बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा गिरा था। इसे हटाने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed