फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba tissa road blocked near muadhuwar road

चंबा-भंजराड़ू मार्ग पर मधुवाड़ के समीप दरका पहाड़, यातायात ठप्प

Sun, 22 Dec 2019 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
chamba tissa road blocked near muadhuwar road
चंबा। चंबा-भंजराड़ू मार्ग पर देर रात मधुवाड़ के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालत यह थी कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही। सुबह करीब दस बजे लोक निर्माण विभाग ने मलबे को हटाकर वाहनों की आवाजाही बहाल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुवाड़ के समीप देर रात करीब एक बजे अचानक पहाड़ दरक गया। इससे सड़क पर भारी भरकम मलबा सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। रात के समय सड़क बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री वीरेंद्र सिंह, सोनू राम, पवन कुमार, विपिन सिंह, देवी चंद, प्रकाश चंद, वीरेंद्र सिंह, उत्तम दास, संजय कुमार, जीवन सिंह, योगराज, रमेश कुमार, रजनीश कुमार और गुड्डू ने बताया कि सुबह के समय मार्ग बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्ग अकसर भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिए बाधित रहता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी मार्ग पर करीब घंटों वाहनों की आवाजाही थमी रही। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि मधुवाड़ के समीप सड़क को बहाल रखने के लिए मशीनरी तैनात की जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि देर रात करीब एक बजे मार्ग बंद होने की सूचना मिली। मशीनरी मौके पर भेजी गई। सड़क पर मलबा अधिक होने से मार्ग बहाल करने में काफी समय लग गया। दस बजे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed