फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba sidkund one person died in accident

चंबा-मसरूंड मार्ग पर सिढ़कुंड के पास बाइक दुर्घटना में एक की मौत,

Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
chamba sidkund one person died in accident
चंबा। चंबा-मसरूंड मार्ग पर सिढ़कुंड के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवक बाइक में सवार होकर जा रहे थे। सिढ़कुंड से एक किमी मसरूंड की तरफ जाकर उनकी बाइक स्किड होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बाइक के साथ दोनों युवक भी खाई में जा गिरे। बाइक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों ने घायल युवकों को सड़क पर पहुंचाया। हादसे में गंभीर चोट लगने की वजह से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का जायजा लिया। इसके साथ ही घायल का बयान भी कमलबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed