फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Shimla route bus standing in Shoghi for 15 days

Chamba News: 15 दिन से शोघी में खड़ी चंबा-शिमला रूट की बस

Sat, 26 Aug 2023 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Shimla route bus standing in Shoghi for 15 days
चंबा। लंबे रूटों पर दौड़ने वाली बसों के बीच राह खराब होने पर उनकी मरम्मत करवाने में हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन विफल साबित हो रहा है। चंबा-शिमला रूट की बस सोघी में 15 दिन से खराब खड़ी है। बावजूद इसके अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। नतीजतन, इस रूट के प्रभावित होने से राजधानी का रुख करने वाले जिला चंबा के बाशिंदों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, प्रबंधन अपने स्तर पर जल्द बस की मरम्मत करवाने का दावा कर रहा है। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले सायं 6:30 बजे चंबा से शिमला के लिए निर्धारित रूट पर सवारियों को लेकर बस रवाना हुई थी। सोघी में मौसम खराब होने के चलते बस सड़क पर आए मलबे के दलदल में फंस गई। इसके बाद अचानक बस में तकनीकी खराबी पेश आ गई। नतीजतन, बस दोबारा स्टार्ट नहीं हो पाई लिहाजा, सवारियों को तो अन्य बस के जरिये उनके गंतव्यों तक पहुंचा दिया गया। बावजूद इसके अब तक बस वापस चंबा डिपो तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में चंबा-शिमला सायंकालीन रूट प्रभावित चल रहा है। प्रबुद्धजनों राकेश कुमार, अशोक कुमार, शंकरदास, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि चंबा से शिमला के लिए सायंकालीन रूट की बस न चलने से परेशानी हो रही है। परिवहन निगम के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि निगम की बस सोघी में तकनीकी खराबी के चलते फंसी हुई है। इसकी मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed