{"_id":"5f1c3c4c8ebc3e63e442f53f","slug":"chamba-sfi-protest-against-bud-fair-hike-chamba-news-sml33952804","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में 25 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी पर एसएफआई हुई लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में 25 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी पर एसएफआई हुई लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एसएफआई इकाई चंबा ने बस किराये में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के इस फैसले को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। एसएफआई ने सरकार से मांग की कि इस बढ़ोतरी को जल्द निरस्त किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। एसएफआई चंबा अध्यक्ष मीनाक्षी ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में लगातार लोगों के रोजगार खत्म हो रहे हैं। इसके चलते लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है।
ऐसे दौर में सरकार ने बस किराया में बढ़ोतरी करना पहाड़ पर खड़े आदमी को धक्का देने के समान है। इस फैसले से लोगों की आर्थिक स्थिति और खराब होगी। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संगठन एक जनवादी प्रगतिशील एवं वैज्ञानिक छात्र संगठन होने के नाते इस जनविरोधी फैसले का विरोध करता है। इसके साथ ही सरकार से मांग करता है कि जल्द फैसले को वापस लिया जाए, अन्यथा एसएफआई इसके विरोध में व्यापक आंदोलन करेगी।