{"_id":"5f68d7e38ebc3ee3b51a15bc","slug":"chamba-school-open-after-six-month-chamba-news-sml3458473160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में छह माह बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, चेहरें पर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में छह माह बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, चेहरें पर दिखा उत्साह
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूल सोमवार को विद्यार्थियों से गुलजार हो गए। सरकार के निर्देशानुसार सोमवार से स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचना शुरू हो गए हैं। सामाजिक दूरी का पालन और सैनिटाइज करने के बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थी पहुंचे। यहां स्टाफ से बच्चों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। हालांकि, इस दौरान कक्षाएं नहीं लगेंगी। स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों में इस दौरान खासा उत्साह देखा गया।
वहीं, दूसरी तरफ कई स्कूल ऐसे भी रहे जहां विद्यार्थी नहीं पहुंचे। जबकि स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल खुलने के बाद शिक्षकों को सरकार ने बाकायदा एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल परिसर को इस दौरान पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया वहीं, बच्चों के हाथ धोने के लिए पानी, साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। वहीं, बच्चों को स्कूल कक्षाओं के लिए अभिभावकों से अनुमति पत्र भरवाना होगा।
इस बारे में प्रक्रिया जारी है। हालांकि पहले दिन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल और कियाणी सहित अन्य स्कूलों में काफी कम संख्या में विद्यार्थी पहुंचें।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय अधीक्षक एनडी शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले के अधिकतर सरकारी स्कूल खुल गए हैं। सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में व्यवस्था बनाई गई है। विद्यार्थी और अभिभावक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनकर स्कूल आ सकते हैं और पढ़ाई को लेकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।