{"_id":"61acc043c5488861ae7ad769","slug":"chamba-s-female-health-worker-rekha-kumari-honored-chamba-news-sml3924237166","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा कुमारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा कुमारी सम्मानित
विज्ञापन
कोविड वैक्सीनेशन में बेहतरीन कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते राष्ट्रीय भाजपा अध्?
- फोटो : Chamba
चंबा। बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स की ओपीडी के शुभारंभ और प्रदेश के सभी लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगाकर पूर्ण वैक्सीनेटेड राज्य घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की लाइव कवरेज को एलईडी से जिले के तीन स्थानों बचत भवन चंबा, पंचायत समिति सम्मेलन कक्ष भंजराडू और सामुदायिक भवन बनीखेत में प्रसारित किया गया। पंचायत समिति सम्मेलन कक्ष भंजराडू में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज मौजूद रहे। विधायक जिया लाल कपूर, पवन नैयर, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, उपायुक्त डीसी राणा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार,नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप, एसडीएम नवीन तंवर, सहित विभागों के अधिकारी, आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बचत भवन चंबा में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
सामुदायिक भवन बनीखेत में जिला कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिले के अधिकारियों ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में कार्यक्रम को देखा। बिलासपुर के कोठीपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला चंबा से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा कुमारी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पुरस्कार से सम्मानित भी किया।