फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba ravi river six year old child search police

Chamba News: पत्नी से नोकझोंक के बाद पिता ने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंका, फिर बुला ली पुलिस

Tue, 11 Aug 2026 12:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 12:41 PM IST
सार

चंबा में रावी नदी में एक पिता द्वारा अपने छह वर्षीय बच्चे को फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही एएसपी चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस और स्थानीय लोग नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश कर रहे हैं। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
chamba ravi river six year old child search police
चंबा में लापता मासूम को ढूंढती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मायके में रह रही पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने सोमवार रात अपने छह साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह खुद ही हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नदी में बहे बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हितेश कुमार (30) पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई, डाकघर कियाणी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद हितेश अपने बेटे गगनदीप को लेकर परेल पुल के पास पहुंचा और उसे रावी नदी में फेंक दिया। मंगलवार सुबह उसने घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


शुरुआत में पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ, लेकिन मौके पर पहुंचकर जांच की तो बच्चा क्वार्टर से नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर लिया और नदी में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। हितेश पिछले करीब एक वर्ष से परेल में किराये के कमरे में रह रहा था। पहले वह बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में परेल में ही मजदूरी करता था। आरोपी शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। हमेशा झगड़ा रहने के चलते हितेश की पत्नी पिछले करीब एक माह से अपने मायके अमृतसर में साढ़े तीन वर्षीय छोटे बेटे के साथ रह रही है, जबकि छह वर्षीय बड़ा बेटा गगनदीप पिता के साथ चंबा के परेल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी की पत्नी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया। उधर, पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी ने बेटे को नदी में फेंकने के बाद अपने पिता को फोन कर इसके बारे में बताया था। दादा और अन्य रिश्तेदार रातभर अपने स्तर पर भी बच्चे को ढूंढते रहे।

आरोपी पर पहले भी घरेलू हिंसा का लगा है आरोप
पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी को शराब की लत है। आरोप है कि शराब के नशे में पहले भी घरेलू हिंसा की वारदात को अंजाम दिया था। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ समय पहले मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। बावजूद इसके हालात सामान्य नहीं हो सके। घरेलू हिंसा से तंग आकर ही महिला अपने छोटे बेटे को लेकर मायके चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed