फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba phatahar kugati rout bus breakdown in benikhet

फटाहार से कुगती के लिए जा रही बस आधी रात को बनीखेत बैरियर के पास खराब, यात्री परेशान

Sun, 11 Oct 2020 06:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
chamba phatahar kugati rout bus breakdown in benikhet
बनीखेत(चंबा)। फटाहार से कुगती जा रही निगम की बस शनिवार आधी रात को बनीखेत बैरियर के समीप खराब हो गई। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात खराब हुई बस को स्टार्ट करने के लिए चालक और परिचालक ने काफी प्रयास किए। मगर बस स्टार्ट नहीं हो पाई। इसके बाद इस बारे में बनीखेत बस स्टैंड को सूचित किया। यहां से एक अन्य बस भेजकर यात्रियों को जिला मुख्यालय स्थित न्यू बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की रात्रि बस फटाहार से कुगती के लिए रवाना हुई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। आधी रात करीब 12 बजे बस जैसे ही बनीखेत बैरियर के समीप पहुंची तो, यहां ब्रेक पाइप फटने से खराब हो गई। चालक ने इस बारे में बस स्टैंड बनीखेत को बस खराब होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद यहां से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को चंबा के लिए रवाना किया गया। मगर इस प्रक्रिया में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। साथ ही बस की मरम्मत के लिए मैकेनिक को भी सूचित किया। इसके बाद अगले दिन रविवार दोपहर बाद बस दुरुस्त हुई। इसके बाद बस जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री रमेश कुमार, देवी चंद, अमित कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि चंबा की सड़कें काफी संकरी है। इन रूटों पर सरकार को नई बसें चलानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि चंबा के लिए नई बसों को भेजा जाए। बस स्टैंड बनीखेत प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बस खराब होने के बारे में सूचना मिली थी। दूसरी बस से यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed