फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba one died in chamba due to fall

गुराड़ में ढांक से गिरने कारण युवक की मौत

Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
chamba one died in chamba due to fall
चंबा। गुराड़ में काम से लौट रहे युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर शाम हो हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत से घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन

मगर यहां घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मनु राणा (24) पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गांव संडेरा ग्राम पंचायत डुलाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपए फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक मनु गुराड़ पंचायत के गांव थल्ली में टावर के निर्माण कार्य में जुटा था। रोजमर्रा की भांति सोमवार शाम वह छुट्टी करके घर लौट रहा था। जब वह थल्ली के समीप पहुंचा तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ढांक में जा गिरा। उसे नीचे गिरता देख आसपास के लोग तुरंत ढांक में उतरे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से मनु को ढांक से निकाला और उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर यहां चिकित्सकों ने मनु को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरने से घायल हुए व्यक्ति ने तोड़ा दम
चंबा। जंगल में लकड़ी लाते समय गिरने से घायल नरेंद्र कुमार पुत्र तेजीराम निवासी झौड़ा डाकघर किलोड़ तहसील सलूणी ने दम तोड़ दिया है। यह हादसा बीते दिनों हुआ था। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज से टांडा रेफर किया गया था। यहां तबीयत में सुधार न होने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नरेंद्र को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहां बीच राह उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर चंबा पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed