{"_id":"5e346f638ebc3e4b23733a9c","slug":"chamba-one-died-due-to-fall-chamba-news-sml322830080","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाड़ पंचायत में खाई में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाड़ पंचायत में खाई में गिरने से व्यक्ति की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत गुवाड़ में खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान नारद पुत्र रिधू निवासी गांव ब्रेही पंचायत गुवाड़ के रूप में हुई है। जोकि वीरवार शाम को काम से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास रास्ते में अचानक उसका पांव फिसल गया।
इससे वह गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसका पता परिजनों को तब चला जब वह रात होने घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश करते समय गांव के पास खाई में उसका शव बरामद हुई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।