फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba nh blocked due to landslide

भरमौर-पठानकोट एनएच पर लाहल में हुआ भारी भूस्खलन, यातायात रहा ठप

Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
chamba nh blocked due to landslide
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग लाहल ढांक के पास भारी भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। इस वजह से शाम को भरमौर से चंबा की तरफ जाने वाली आधा दर्जन सरकारी और निजी बसें यही फंसी रही। इसके अलावा चंबा से भरमौर जा रही बसों सहित अन्य दर्जनों छोटे वाहन भी फंस रहे। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तीन बजे लाहल ढांक के पास अचानक भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन

अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं मार्ग अवरुद्ध होने से वाहनों में सवार लोगों ने इसकी सूचना एनएच प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही एनएच की टीम मशीनरी लेकर मौके पर पहुंच गई। मशीनरी के जरिये सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक एनएच बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि देर शाम तक मार्ग बहाल होने का आश्वासन एनएच की ओर से राहगीरों को दिया गया।
राहगीर रोहित कुमार, सुरेंद्र, भाग सिंह, योगराज, कमल कुमार, हंसराज, टेक चंद, रवि कुमार, जितेंद्र और नेक सिंह ने बताया कि लाहल के पास आए दिन भूस्खलन होता रहता है। इसलिए उक्त स्थान पर एनएच प्रबंधन को भूस्खलन रोकने के उचित प्रबंध करने चाहिए। जिससे बार-बार भूस्खलन होने की स्थिति पैदा न हो। साफ मौसम में भी भूस्खलन हो रहा है तो खराब मौसम में हालात और बिगड़ सकते हैं।

एनएच मंडल चंबा के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र शेखरी ने बताया कि लाहल के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हुआ है। जिसे बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया गया है। जल्द ही मार्ग बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed