{"_id":"600d75708ebc3e33d272c318","slug":"chamba-news-dalhouise-news-bear-attacked-peron-injured-chamba-news-sml3587300131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी में भालू ने राहगीर को हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी में भालू ने राहगीर को हमला कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी में कोर्ट रोड पर भालू ने एक राहगीर को हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डलहौजी से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल की पहचान प्रीथो कुमार निवासी डलहौजी के रूप में हुई है। वह कुली का काम करता है। शनिवार रात को जब वह काम करके घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच नीलकंठ के पास रखे कूड़ेदान से अचानक एक मादा भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। मादा भालू के साथ उसके दो बच्चे भी थे।
भालू के अचानक हमले से व्यक्ति बुरी तरह से घबरा गया। उसने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, जब उसकी मदद को वहां कोई नहीं पहुंचा तो उसने भालू से अपनी जान बचाने को जद्दोजहद शुरू की। भालू के चुंगल से किसी तरह से खुद को बचाकर घायल अवस्था में वह नीलकंठ होटल पहुंचा। यहां पर उसने लोगों को आप बीती सुनाई। इसके बाद होटल कर्मचारी उसे उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल लेकर गए। यहां उसके जख्मों की मरहम पट्टी की गई।
इसके साथ ही उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से आर्थिक सहायता की मांग की है। बीएमओ डॉक्टर विपिन ठाकुर ने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल में लाया गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। वहीं, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि जंगली जानवरों के हमले बढ़ रहे हैं। इसलिए लोग रात को अकेले सड़कों पर आवाजाही न करें।