{"_id":"5f3f97008ebc3e3cf76a4494","slug":"chamba-nanikhud-five-injured-in-car-accident-chamba-news-sml3423261108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैणीखड्ड के समीप टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल, चार को मामूली खरोंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैणीखड्ड के समीप टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल, चार को मामूली खरोंचे
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर नैणीखड्ड के समीप एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। यह हादसा वीरवार को सुबह के समय हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टैक्सी में सवार होकर चार लोग चंबा से कुल्लू के लिए जा रहे थे। मगर नैणीखड्ड के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय लोग शिव कुमार और बंटी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया।
घायल नुरद राम पुत्र परस राम को उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जबकि अन्य गाड़ी सवारों को उपचार जारी है। पुलिस थाना चुवाड़ी प्रभारी रोहित गुलेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।