{"_id":"626983f12f4f231c45370817","slug":"chamba-medical-college-got-12-staff-nurses-chamba-news-sml4070497105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज को मिलीं 12 स्टाफ नर्सें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिलीं 12 स्टाफ नर्सें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहे चंबा मेडिकल कॉलेज में सरकार ने 12 स्टाफ नर्सों की तैनाती के ऑर्डर निकाले हैं। ये स्टाफ नर्सें अनुबंध के आधार पर चंबा में अपनी सेवाएं देंगी। इससे मेडिकल कॉलेज में चल रही नर्सों की कमी दूर होगी। इससे पहले भी सरकार चंबा में स्टाफ नर्सों की तैनाती कर चुकी है।
अस्पताल में 12 अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों का आंकड़ा सौ के पार हो जाएगा। मरीजों को अब वार्ड में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही पहले से तैनात स्टाफ नर्सों को भी राहत मिलेगी। नर्सों की कमी की वजह से एक नर्स को दो नर्सों के समान कार्य करना पड़ रहा था। दस मरीजों की देखभाल के लिए एक नर्स उपलब्ध थी। इसकी वजह से मरीजों और स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन अब स्टाफ नर्सों की नियुक्ति होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
मंगलवार को सरकार ने 25 स्टाफ नर्सों की प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में अनुबंध आधार पर तैनाती के ऑर्डर निकाले हैं। इनमें 12 स्टाफ नर्सें चंबा मेडिकल कॉलेज के खाते में आई हैं। चंबा में सेवाएं देने वाली स्टाफ नर्सों में जागृति पठानिया, शिखा, दीक्षा चौधरी, नितिका कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा देवी, तृष्मा, भावना देवी, रिंपल, कुसुमा देवी, मीनाक्षी वर्मा और ज्योति देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि 12 स्टाफ नर्सों की तैनाती से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।