फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba khani house fire

खणी पंचायत में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 15 लाख रूपये की संपति भस्म

Mon, 09 Nov 2020 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
chamba khani house fire
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत ग्राम पंचायत खणी में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मकान जलन से परिवार कड़ाके की सर्दियों में बेघर हो गया है।
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह के समय अचानक आग लग गई। मकान में आग लगता देख ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। लोगों ने फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। अग्निशमन के दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक मकान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन मंजिला मकान प्रताप चंद्र, निधिया राम, श्रीधर, पृथी सिंह पुत्र देविया राम, हरबंस सिंह व सतपाल सिंह पुत्र दुनी चंद्र, रंजीत सिंह व मेघराज पुत्र धर्म सिंह, ओमराज पुत्र माधो का है। वर्तमान में मकान में सर्दियों के लिए खाने पीने का सामान और पशुओं के लिए चारा था। मगर सोमवार को अचानक मकान में आग लग गई। इसकी सूचना लगते ही सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आग की सूचना खड़ामुख अग्निशमन स्टेशन को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। अग्निकांड में मकान के साथ लगते संजीव कुमार पुत्र रोशन लाल के घर को भी आग से आंशिक नुकसान हुआ है।
राजस्व विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस आधार पर प्रभावितों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। पंचायत प्रधान अंजू देवी ने बताया कि आग लगने के दौरान ग्रामीणों ने एकता का परिचय दिया और आग बुझाने में जुटे है। उन्होंने मांग की कि प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

तहसीलदार ज्ञान सिंह भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि करीब 15 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि यह नौ लोगों का मकान था। सभी दूसरे घरों में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed