फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Kaila route bus gasps near Fulnutala

Chamba News: चंबा-कैला रूट की बस फुलनूटाला के पास हांफी

Tue, 11 Apr 2023 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 11 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Kaila route bus gasps near Fulnutala
चंबा। बस अड्डा कसाकड़ा से 42 सवारियां लेकर अपने निर्धारित रूट चंबा-दियोली-कैला के लिए निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस फुलनूटाला के समीप बीच राह हांफ गई। बस में आई तकनीकी खराबी को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पार्क कर दिया। इसके बाद चालक-परिचालक ने बस से उतर कर अपने स्तर पर बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन बस के स्टार्ट न होने पर आखिरकार थकहार कर सवारियों को निजी वाहन और लिफ्ट लेकर ही अपने गंतव्यों की ओर रवाना किया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस को मौके पर भेजा गया लेकिन तब तक अधिकांश सवारियां अपने गंतव्यों को रवाना हो चुकी थीं। एचआरटीसी बस के बीच राह हांफने के चलते सवारियां निगम की लचर व्यवस्था को कोसती नजर आईं।
विज्ञापन

सवारियों राकेश कुमार, नीना देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी, निशा देवी, अराधना, पिंकी देवी, सुदर्शना, अमित कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार, किरपा राम, निधिया राम, होशियार चंद आदि ने बताया कि अपने काम के सिलसिले में चंबा पहुंचे थे। शाम को साढ़े पांच बजे बस अड्डा कसाकड़ा से निर्धारित रूट की बस में सवार होकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। लेकिन महज छह किलोमीटर का सफर तय करने पर फुलनूटाला के समीप बीच राह ही निगम की बस का दम फूल गया। कहा कि कई बार निगम प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि क्षेत्र की सर्पीली सड़कों पर खटारा बसों को न दौड़ाया जाए अन्यथा बड़ा हादसा तक हो सकता है। बावजूद इसके हर बार ग्रामीणों की मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा कि जल्द हालात नहीं सुधारे गए तो इसकी शिकायत वे मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से बस बीच राह बंद पड़ गई। कहा कि सूचना मिलते ही सवारियों की सहूलियत के लिए दूसरी बस भेज दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed