{"_id":"61d99129cc25033c521abf44","slug":"chamba-jot-road-restored-relief-to-people-chamba-news-sml3960634106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-जोत सड़क बहाल, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-जोत सड़क बहाल, लोगों को राहत
विज्ञापन
Chamba-Jot road restored, relief to people
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के सबसे महत्वपूर्ण मार्ग चंबा-जोत को लोनिवि ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बर्फबारी होने के चंद घंटे ही यह मार्ग बाधित रहा। विभाग ने अपनी मशीनरी लगाकर तुरंत मार्ग को बहाल करवा दिया। गौरतलब है कि चंबा और भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोग दूसरे जिलों में जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मार्ग बहाल होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। एक समय था कि सर्दियों में यह मार्ग कई दिन तक यातायात के लिए बाधित रहता था लेकिन, चंबा मंडल ने इस मार्ग को सर्दियों में भी सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम कर रखे हैं।
जोत पर जेसीबी 24 घंटे खड़ी रहती है, जो मार्ग बंद होने की हालत में तुरंत बहाली के कार्य में जुट जाती है। यही कारण है कि अब सर्दियों में यह मार्ग यातायात के लिए बाधित नहीं हो रहा है। राजकुमार, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, टेक चंद और मनोज कुमार ने बताया कि भरमौर और चंबा के लोगों को शिमला, कांगड़ा सहित अन्य जिलों में जाने के लिए यह मार्ग सबसे फायदेमंद रहता है।
चंबा से बनीखेत तक उन्हें चालीस किमी का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ता। इसके लिए उन्होंने लोनिवि की पूरी टीम को बधाई दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग को सर्दियों में भी बहाल रखने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय मशीनरी और मजदूर इस कार्य में पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं।