{"_id":"61f41d9307014a4edb217d19","slug":"chamba-jot-road-restored-for-small-vehicles-chamba-news-sml3979256100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-जोत मार्ग को लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए करवाया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-जोत मार्ग को लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए करवाया बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-जोत मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने रिकॉर्डतोड़ समय में मार्ग पर गिरी तीन से चार फीट तक बर्फ को हटाकर लोगों को राहत पहुंचाई है। अब लोग छोटे वाहनों में सवार होकर वाया जोत होकर चुवाड़ी सहित अन्य जिलों में जा पाएंगे। भारी बर्फबारी के चलते पिछले दिनों यह मार्ग बंद हो गया था।
इसके चलते लोगों को वाया बनीखेत होकर दूसरे जिलों की तरफ सफर करना पड़ रहा था। इसमें लोगों को पचास किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। लेकिन, अब लोगों को इस समस्या से निजात मिलने वाली है। लोनिवि ने शुक्रवार को शाम के समय मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए हरी झंडी दिखा दी। मार्ग बहाल होने पर वाहन चालक सुशील कुमार, हंसराज, योगराज, कमल किशोर, सुरेंद्र, रवि कुमार, अजय कुमार, केवल और मनोज कुमार ने लोनिवि का आभार प्रकट किया।
कहा कि पहले यह मार्ग बर्फबारी होने पर कई माह बंद रहता था लेकिन, इस बार लोनिवि ने जेसीबी लगाकर कुछ दिनों में ही मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इसको लेकर लोगों को कम उम्मीद थी। वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग को जल्द बहाल करवाया जाएगा।