{"_id":"6134cd438ebc3e7a1d77adb4","slug":"chamba-is-going-to-be-corona-free-chamba-news-sml3827836177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने की राह पर चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने की राह पर चंबा
विज्ञापन
chamba is going to be corona free
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में जिस तरह अब कोरोना के मामले घटने लगे हैं, उससे लगता है कि अब जिला जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा। जहां रोजाना सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की जा रही है, वहीं जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में भी गिने-चुने ही कोरोना मरीज दाखिल हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सौ से नीचे पहुंच गई है।
ज्यादातर कोरोना मरीज होम आइसोलेट हैं। गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को ही कोविड केयर सेंटरों में दाखिल किया गया है। जिले में संचालित विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में 346 बिस्तरों की व्यवस्था है, जबकि तीन सौ बिस्तर कोविड केयर सेंटरों में खाली पड़े हैं। वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने की प्रतिशत दर बढ़कर 97 प्रतिशत हो चुकी है। रोजाना पचास से अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसी तरह स्वस्थ होने की दर बढ़ती रही तो जल्द जिला कोरोना मुक्त हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सौ से नीचे पहुंच गई है। ज्यादातर संक्रमित होमआइसोलेट हैं। कोविड केयर सेंटरों में 300 बेड खाली पड़े हैं। लोग ऐसे ही कोविड नियमों की पालना करते रहे तो चंबा जिला जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है।