{"_id":"5f6786638ebc3e80f57eb52b","slug":"chamba-interogation-with-depoo-holder-i-chamba-news-sml345734919","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चावल की बोरियों की जांच में पुलिस ने डिपो संचालक से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चावल की बोरियों की जांच में पुलिस ने डिपो संचालक से की पूछताछ
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। डियुर में कुछ दिन पहले दुुकान के बाहर बरामद हुई सरकारी चावल की 30 बोरियों के मामले में पुलिस ने डिपो संचालक से पूछताछ की है। अब पुलिस चावल की बोरियों की तस्करी लगाने के लिए सरकारी राशन के स्टॉक को भी जांच करेगी। इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिरकार सरकारी चावल किस भंडारण से सप्लाई हुआ था।
इसका पता लगने के बाद ही पुलिस अपने अंजाम तक पहुंच पाएगी। सरकारी चावल की बोरियों को लेकर अभी तक राज ही बना हुआ है। इसको सुलझाने में किहार थाना की टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
सरकारी राशन का दुरुपयोग करने वाले आरोपी अभी तक बेनकाब नहीं हो पाए हैं। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि सरकारी चावल की बोरियों के मामले की जांच में संबंधित विभाग और डिपो संचालक से पूछताछ की गई है। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।