फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba in a bad state... 85 roads closed, darkness in 1,200 villages

Chamba News: चंबा बेहाल.... 85 सड़कें बंद, 1,200 गांवों में अंधेरा

Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Chamba in a bad state... 85 roads closed, darkness in 1,200 villages
चंबा में बारिश के चलते बंद पड़ा साहो मार्ग। संवाद
चंबा। सोमवार से मंगलवार तक हुई लगातार बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी भूस्खलन और पहाड़ दरकने से भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत करीब 85 सड़कें बंद हो गई हैं। भटियात, होली और पांगी घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क और शेष दुनिया से पूरी तरह कट गया है। भारी बारिश से बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिले में 289 ट्रांसफार्मर ठप होने से लगभग 1,200 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं, 173 पेयजल योजनाएं भी बाधित होने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे पट्टी दी हट्टी, खड़ा मुख, धौणा, गहरा, धरवाला, कलसुई, राख, रजेरा, मैहला, चनेड़, केरू पहाड़ और लाहडू के समीप बार-बार भूस्खलन से बाधित हो रहा है। इसी तरह भटियात विस क्षेत्र के अधीन लाहडू–चुवाड़ी वाया जोत मार्ग, लंगेरा–संगणी मार्ग और चंबा–तीसा मार्ग भी कई जगहों पर बंद पड़े हैं। लगातार बारिश के चलते कहीं घर और गोशालाएं भी ढह गई हैं। प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। बारिश का दौर जारी रहने से राहत और बहाली कार्य मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed