फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba husband attacked on wife with sharp weapon

बनीखेत में तेजधार हथियार से पति ने पत्नी पर किया वार, घायल

Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
chamba husband attacked on wife with sharp weapon
बनीखेत(चंबा)। बनीखेत क्षेत्र के तहत ढोबी मोहल्ले में एक व्यक्ति ने पत्नी को तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम के समय महिला घर में थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पति घर आया और उससे बेवजह मारपीट करने लगा। जब महिला ने मारपीट का कारण पूछा तो पति ने तैश में आकर महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया।
यहां महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही उसके पति के खिलाफ केस दायर किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed