फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba heavy snowfall 28 road blocked

जि में दूसरे दिन भी बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की दुश्वारियां

Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
chamba heavy snowfall 28 road blocked
चंबा। जिले में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर बर्फबारी होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जिले में 28 सड़कें बाधित है वहीं 40 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 28 बसों सहित दर्जन भर निजी बसें विभिन्न रूटों पर फंसी है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। जो बुधवार को भी जारी रहा। दो दिन तक लगातार बर्फबारी होने से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह भरमौर-पठानकोट मार्ग भूस्खलन के कारण परेल और परिहार के पास करीब एक घंटे तक बंद रहा।इसके अलावा सलूणी मंडल के तहत 16 मार्ग, चंबा मंडल के दो मार्ग, तीसा मंडल के छह मार्ग, भरमौर मंडल के चार मार्ग बर्फबारी और भूस्खलन से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

सड़कों के बंद होने से लोनिवि की मशीनरी और मेन पावर मार्गों को बहाल करने में जुटी हुई। बावजूद इसके लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं बर्फबारी और भूस्खलनों के कारण जिले में बुधवार को 144 ट्रांसफार्मर तीसा, चंबा, भरमौर में बंद पड़ गए। ट्रांसफार्मर बंद पड़ने की सूचना मिलने के बाद विद्युत बोर्ड द्वारा बुधवार देरशाम तक 104 ट्रांसफार्मरों को सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें रहीं बाधित
सुंड़ला-धरजीड़, झौंडा-ध्योतरा, ब्रंगाल-भांदल, भडैला-अंदवास, तीसा मंडल के अधीन आते देवीकोठी-टेपा, कुगति-हडसर, भरमाणी मार्ग, बडग्रा-भरमाणी, हडसर-बडग्रां, चंबा-जोत मार्ग और कोलका-भनेरा मार्ग,
डलहौजी के गांधी चौक में डेढ फीट, लक्कड़मंडी में साढ़े तीन फीट, आहला में ढाई फीट, डैनकुंड में चार फीट, बकरोटा में तीन फीट, खज्जियार में एक फीट, पौहलाणी में ढाई फीट, जोत में दो फीट, भरमौर की ऊपरी चोटियों में मणिमहेश, काली छौ, कुगति, चौबिया, सुप्पा, तुंदाह, बड़ग्रां, क्वारसी, रूहणूकोठी, सांबरा, जालसू जोत में भी भारी हिमपात हुआ है।

जबकि भरमौर तहसील मुख्यालय में दो से चार इंच, सलूणी की ऊपरी चोटियों लंगेरा, चौंडी दी घोड़ी, गढघूम, गढ़ माता, मंदरालाधार में सात फीट जबकि, निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का होती रही। पांगी की ऊपरी चोटियों हुड़ान भुटोरी, चस्क भूटोरी में सात फीट जबकि निचले क्षेत्रों में एक फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed