फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba got only six pharmacists

चंबा को मिले मात्र छह फार्मासिसट

Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chamba got only six pharmacists
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में 119 फार्मासिस्टों की तैनाती की है। इसमें चंबा जिले के छह स्वास्थ्य संस्थानों के खाते में मात्र छह फार्मासिस्ट ही आए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा को एक भी फार्मासिस्ट नहीं दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डंडी, जसौरगढ़, छतराड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो और सलूणी सहित सिविल अस्पताल चंबा में एक-एक फार्मासिस्ट तैनात किया गया है। जबकि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्टों की कमी चल रही है। सरकार इन पदों को भरने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसकी वजह से मरीजों को स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। डिस्पेंसरी, टीकाकरण केंद्र सहित अस्पताल के अन्य विभागों में फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई जाती है। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स के आधार पर इन पदों को भरा गया है। बावजूद इसके अभी तक यहां फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अनुबंध के आधार पर शनिवार को प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 119 फार्मासिस्टों की तैनाती के ऑर्डर निकाले हैं। इनको सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त किया गया है। चंबा जिले के खाते में मात्र छह फार्मासिस्ट ही आने से पता चलता है कि सरकार और विभाग जिले के प्रति कितने गंभीर हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अनीता महाजन ने फार्मासिस्टों की तैनाती की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed