फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba derailed for the fourth day, partial relief after mobile network was restored

Chamba News: चौथे दिन भी चंबा बेपटरी, मोबाइल नेटवर्क बहाल होने पर आंशिक राहत

Thu, 28 Aug 2025 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Chamba derailed for the fourth day, partial relief after mobile network was restored
होली में खतरे की जद में आए घर। संवाद
चंबा। जिला चंबा में भारी बारिश और आपदा के चलते जनजीवन लगातार चौथे दिन भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। वीरवार शाम को शहर और कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क आंशिक रूप से बहाल किया गया, लेकिन इससे लोगों को पूरी राहत नहीं मिल पाई। नेटवर्क की उपलब्धता के बावजूद सिर्फ कॉलिंग सुविधा ही आंशिक रूप से काम कर रही थी, वह भी बार-बार बाधित हो रही थी। इंटरनेट सेवाएं अभी भी ठप हैं, जिससे लोग जरूरी जानकारी और संपर्क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि नेटवर्क बार-बार चला जाता है और वापस आता है, जिससे परिजनों से बात करना मुश्किल हो गया है। कई क्षेत्रों में नेटवर्क आते ही तुरंत गायब हो जाता है।
विज्ञापन


चंबा में पिछले चार दिनों से संचार सेवाएं पूरी तरह से ठप थीं। स्थानीय लोग और बाहर से आए श्रद्धालु नेटवर्क बंद होने के कारण अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। वीरवार शाम को नेटवर्क बहाली की खबर से थोड़ी उम्मीद जगी, लेकिन सेवा की अनिश्चित स्थिति ने लोगों को निराश कर दिया। प्रशासन की ओर से दूरसंचार कंपनियों के संपर्क में रहकर सेवाएं जल्द पूरी तरह बहाल करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल लोगों को आंशिक राहत से ही संतोष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed