{"_id":"5fce5f828ebc3ecfda64808f","slug":"chamba-covid-hospital-started-in-december-end-chamba-news-sml3538024139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह के अंत तक स्थापित होगा कोविड़ अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह के अंत तक स्थापित होगा कोविड़ अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में इसी माह जनसाली वार्ड में स्थित क्षय रोग अस्पताल में कोविड अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे कोरोना के मरीजों को अधिक संख्या में भर्ती किया जा सकेगा। यहां पर 30 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।
बिस्तरों के अतिरिक्त यहां ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम भी स्थापित होगा। कोविड अस्पताल तैयार होने के बाद मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में भी चंबा से बाहर रेफर नहीं करना पड़ेगा। सोमवार देर शाम क्षयरोग अस्पताल में बनने वाले कोविड अस्पताल का उपायुक्त चंबा ने जायजा लिया। उन्होंने कहा दिसंबर माह के अंत तक कोविड अस्पताल के संचालित हो जाएगा।
बताते चलें कि वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज चंबा में 15 बेड का कोविड अस्पताल चल रहा है। मगर मरीजों की अधिक संख्या के कारण यहां बेड कम हो जाते हैं। इस वजह से जिले में अधिकांश लोग घरों में ही होम आइसोलेट किए जा रहे हैं। लिहाजा, कोविड के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा ने अस्पताल को जल्द तैयार करने का फैसला लिया है। यहां पर बिजली-पानी की व्यवस्था रखने के लिए भी प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि क्षयरोग अस्पताल में बनने वाले कोविड अस्पताल में 30 बिस्तरों की व्यवस्था रहेगी। ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम के स्थापित होने के बाद इसे दिसंबर माह के अंत तक शिफ्ट कर दिया जाएगा।