फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba corona test now check in tanda

पालमपुर की बजाए अब टांडा मेडिकल कॉलेज में होगी चंबा के सैंपलो की जांच

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
chamba corona test now check in tanda
चंबा। चंबा के कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच टांडा मेडिकल कॉलेज में होगी। आईएचबीटी पालमपुर से सैंपलों की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही थी। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रदेश सरकार से गुजारिश करके चंबा के सैंपलों को टांडा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में जांच की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी है। अब चंबा से जो भी सैंपल जांच को लिए जाएंगे, उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा। यहां पर इन सैंपलों की बारीकी से जांच होगी। चंबा में ही सैंपलों की जांच प्रक्रिया शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। आने वाले दिनों में चंबा में ही कोरोना सैंपलों की जांच प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मगर जब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होती, चंबा के सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में जांचे जाएंगे। इससे सैंपलों की रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैंपल एकत्रित कर रही हैं। बुधवार को चंबा से 111 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इतनी अधिक मात्रा में पहले कभी भी एक ही दिन में सैंपल नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने चंबा में एक और सैंपलिंग वैन उपलब्ध करवा दी है। पहले एक ही सैंपलिंग वैन विभिन्न स्थानों पर जाकर सैंपल ले रही थी। अब सैंपल एकत्रित करने के लिए दो सैंपलिंग वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे सैंपल एकत्रित करने में तेजी आएगी। इन वाहनों में सैंपल लेते समय डॉक्टरों को पीपीई किट पहनने की आवश्यकता नहीं होती।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि पालमपुर से सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही थी। इसके चलते सरकार से सिफारिश करके चंबा के सैंपलों को टांडा में जांच करवाने की अनुमति हासिल की गई है। इसके अलावा चंबा के लिए एक और सैंपलिंग वैन पहुंच गई है। इससे टेस्ट करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed