{"_id":"5f1ecae98ebc3e63d016a647","slug":"chamba-corona-case-three-positive-chamba-news-sml3397071155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी पौजी सहित चंबा में आए तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी पौजी सहित चंबा में आए तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में कारोना के मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। नए मामलों मेंदादी पोती सहित तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दादी पोती बाथरी क्षेत्र की रहने वाली हैं। दादी कुछ दिन पहले जालंधर से चंबा लौटी थी।
माना जा रहा है कि उसी के संपर्क में आने से पोती भी संक्रमित हो गई है। हालांकि प्रशासन ने महिला को होम क्वारंटीन किया गया था। मगर होम क्वारंटीन के दौरान वह दो वर्षीय बच्ची के साथ मिलती रही। इसके अलावा एक 47 वर्षीय व्यक्ति जोकि राजस्थान के कोटा भरमौर आया था।
उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही होम क्वारंटीन के दौरान इन लोगों के संपर्क में आने वालों का ब्योरा भी तैयार किया जा रहा है। संपर्क में आए सभी लोगों के स्वास्थ्य विभाग सैंपल एकत्रित करेगा।
विज्ञापन
तीन नए मरीज आने से चंबा में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। जबकि अभी तक जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 69 हो गई है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर चंबा में 70 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग रैंडम सैंपलिंग प्रक्रिया को तेज कर रही है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि चंबा में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की डिटेल तैयार की जा रही है। उनके भी सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा दो कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं।
इनसेट
दो कोरोना मरीजों ने जीती कोरोना महामारी से जंग
चंबा में दो मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड केयर सेंटर से पांच फालोअप सैंपल लेकर जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया था। यहां दो सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन सैंपल फिर से पॉजिटिव आए। इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने घर भेज दिया है।