फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba congress protest for against farmer act

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Tue, 08 Dec 2020 07:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
chamba congress protest for against farmer act
प्रदर्शन के दौरान चंबा में रैली निकालते कांग्रेस के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले रोष रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर आधे घंटे तक धरना प्रदर्शन दिया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर की अगुवाई में किया गया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अमित भरमौरी, कपिल भूषण, भूपेंद्र, नरेश समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर ने बताया कि कांग्रेस आंदोलन को लेकर किसानों के साथ है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किसान कानून लागू कर किसानों की मुसीबतों को बढ़ाया है। इसके चलते किसान पिछले काफी समय से आंदोलनरत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है। मगर सरकार ने कोई राहत नहीं दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अनुसूचित जनजाति प्रभारी अमित भरमौरी ने कहा कि केंद्र कि दमनकारी नीतियों के चलते देश के अन्न दाताओं पर आज ये विकट परिस्थिति आई है। इसके चलते आने वाले समय मे देश की जनता को भी कठिनाई का सामना करना पडे़गा। वहीं, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed