{"_id":"5fa942f18ebc3e9bca1b05a2","slug":"chamba-college-free-coching-classes-for-ias-exam-preration-for-student-chamba-news-sml3510016159","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में निशुल्क मिलेगी आईएएस की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में निशुल्क मिलेगी आईएएस की कोचिंग
विज्ञापन
महाविद्यालय चंबा में प्रोत्साहन संस्था व विजन आईएएस के सयुंक्त तत्वावधान में प्रशासनिक सेवाओं ?
- फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में आईएएस की तैयारी करने वाले युवाओं को निशुल्क कोचिंग मिलेगी। इससे जिले के युवाओं को जिले में ही प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा। प्रोत्साहन संस्था और विज्ञान आईएएस ने संयुक्त रूप से इसका बीड़ा उठाया है।
सोमवार को निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डीसी राणा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में चंबा उपमंडल के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) शिवम प्रताप सिंह ने स्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के महत्वाकांक्षी अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने परीक्षा के तीनों चरणों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने हिमाचल सामान्य ज्ञान और हिमाचल प्रशासनिक सेवा के तैयारी के बारे में अपनी बात रखी और अभ्यर्थियों के प्रश्नों का निवारण भी किया। इसके बाद एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह और प्राचार्य डॉ. शिव दयाल ने पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त चंबा का स्वागत किया। मुख्यातिथि डीसी राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यातिथि ने सभी महत्वाकांक्षी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई भी विकल्प नहीं है। उनके मुताबिक सूर्य, मौसम, प्रकृति की तरह जीवन में अनुशासन बहुत आवश्यक है। उनके मुताबिक जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पढ़ाई करने की नियमितता बहुत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि असफलता ही सफलता की प्रथम सीढ़ी है, इसलिए असफलता से न घबराएं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, प्रोफेसर परविंदर कुमार, प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर शैली महाजन, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. तवज सिंह, डॉ. मनेश वर्मा, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर अनित कुमार, डॉ. चमन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।